Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश बलिया राज्य

स्कूल चलो अभियान रैली को विधायक केतकी सिंह ने दिखाई हरी झंडी

बीआरसी बांसडीह से निकली रैली

-हर घर में दीप जलाओ, अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाओ का नारा गूंजा

रविशंकर पांडेय 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बांसडीह (बलिया) : समग्र शिक्षा के अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र बाँसडीह (जूहा स्कूल बाँसडीह) के प्रांगण से स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली का शुभारंभ हुआ। बाँसडीह के विधायक केतकी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

 रैली में  जूहा स्कूल बाँसडीह, प्रावि बाँसडीह न0-1, प्रावि बाँसडीह न0-2,  कम्पोजिट कन्या प्राथमिक विधालय बाँसडीह एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बाँसडीह के बच्चे शामिल हुए। रैली में बच्चों द्वारा नारा “ घर घर में यह दीप जलेगा हर बच्चा स्कूल चलेगा”, “पढ़ेंगे पढ़ाएंगे उन्नत देश बनाएंगे”, “मम्मी -पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ” आदि नारे लगाए। रैली नगर भ्रमण  कर जूहा स्कूल बाँसडीह पर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। विधान सभा बाँसडीह की विधायक श्केतकी सिंह के द्वारा दीप  प्रज्वलित  करने के उपरांत सभा को संबोधित  किया।

स्कूल चलो रैली के बाद बैठक को संबोधित करतीं विधायक केतकी सिंह

प्राथमिक शिक्षा ही शिक्षा की रीढ़ है। शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अंधकार से भरा हुआ है। शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा के द्वारा ही बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है साथ ही साथ शत प्रतिशत नामांकन कराना भी हम सभी का उतरदायित्व है। तभी हमारा प्रदेश एवं देश उच्च शिखर पर पहुँच विश्व पटल पर अपना तिरंगा लहरा सकता है। सभा में जितेंद्र सिंह ,घनश्याम चौबे, हरेराम सिंह ,संतोष तिवारी, मालती सिंह, एहसानुल हक , ओंकार नाथ सिंह, देवेश सिंह, विवेक सिंह, धर्मेन्द्र गुप्ता, जयप्रकाश, सुनील गुप्ता, सुरेश वर्मा, सत्यनारायण वर्मा, नंदलाल मौर्य, संजय गुप्ता, गुरुदेव सिंह, अविनाश सिंह, विशाल मिश्रा, मृदुल कुमार पाण्डेय, मनीष कुमार सिंह, राहुल कुमार, उषा यादव, अनिता श्रीवास्तव, कौशल सिंह, सुधा यादव आदि उपस्थित रहे। अंत में समस्त उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी बाँसडीह  सुनील कुमार चौबे ने कहा कि हम समस्त शिक्षक अपने दायित्यो का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करने का संकल्प लें ताकि शासन के उद्देश्यों को पूर्ण किया जा सके। सभा का संचालन शर्मानाथ यादव ने किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking