Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

घर से पढ़ने गया इंटरमीडिएट का छात्र गायब, मचा कोहराम

-स्कूल में ही मिला स्कूल बैग मोबाइल और साईकिल, जांच में जुटी पुलिस

लालबाबू पांडेय

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बांसडीह (बांसडीह) ‘ घर से पढ़ने के लिए विद्यालय गया इंटरमीडिएट का छात्र शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो उठे। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मनियार थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी नरेंद्र पांडेय पुत्र रामाजी पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र अभिषेक कुमार पांडेय (16) बांसडीह इंटर कालेज में 12वीं का छात्र है। वह बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवडीह गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है।

शुक्रवार की सुबह बांसडीह इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए गया था, जो शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोज़बीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया तो बांसडीह इण्टर कॉलेज में पहुंचा। विद्यालय में ही अभिषेक का स्कूल बैग, मोबाइल, साइकिल सहित अन्य सामान पड़ा था, लेकिन बेटे का कुछ पता नहीं है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर युवक की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही युवक का पता लगा लिया जाएगा। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking