Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नगर पंचायत सिकंदरपुर की अध्यक्ष 26 को लेंगी शपथ

शशिकांत ओझा

बलिया : नगर निकाय चुनाव के बाद शासन ने चेयरमैन और सभासदों के शपथ की तिथि भी मुकर्रर कर दिया है। नगर पंचायत सिकंदरपुर की चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता संजय जायसवाल की माताजी सावित्री देवी 26 मई को अपने सभासदों के साथ शपथ लेंगी।

शपथ ग्रहण समारोह ग्रहण नगर के गांधी इंटर कालेज के मैदान में आयोजित होगा। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक संजय यादव भी मौजूद रहेंगे। नव निर्वाचित चेयरमैन के पुत्र और प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने सभी नगर वासियों को शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया है। टाउन एरिया में शपथ ग्रहण को लेकर बड़ा उत्साह है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking