Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नगर पंचायत सहतवार की अध्यक्ष 26 को लेंगी शपथ

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नगर निकाय चुनाव के बाद शासन ने चेयरमैन और सभासदों के शपथ की तिथि भी मुकर्रर कर दिया है। नगर पंचायत सहतवार की चेयरमैन सरिता सिंह 26 मई को अपने सभासदों के साथ शपथ लेंगी।

शपथ ग्रहण समारोह नगर के बड़ा पोखरा के ऐतिहासिक मैदान में होगा। नगर पंचायत सहतवार में वरिष्ठ नेता नीरज सिंह गुड्डू का परिवार सातवीं बार शपथ लेगा। तीन बार नीरज के पिताजी, दो बार माता जी और दूसरी बार उनकी पत्नी शपथ लेने जा रही हैं। नगर के लोगों में शपथ ग्रहण को लेकर उत्सुकता है। अध्यक्ष प्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता नीरज सिंह गुड्डू ने सभी नगर वासियों को शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking