Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

कुंवर सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शशि प्रेमदेव “प्रज्ञा सम्मान” से सम्मानित

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनपद के जाने-माने साहित्यकारों में शुमार किये जाने वाले कुंवर सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कवि शशि प्रेमदेव को दीमापुर (नागालैंड) के हिन्दी नगर, पद्मपुखरी स्थित राष्ट्रीय भाषा हिन्दी संस्थान एवं ग्लोबल संस्था सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय ‘नागालैंड साहित्य महोत्सव’ में प्रतिष्ठित “प्रज्ञा सम्मान” से विभूषित किया गया है।

नागालैंड के गांधी कहे जाने वाले प्रख्यात हिन्दी सेवी पद्मश्री पी तेमजेन जमीर द्वारा स्थापित परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम में नागालैंड के हिन्दी विद्वानों के अलावा वायस आफ मास्को की चेयरपर्सन श्वेता सिंह उमा, मुंबई से विश्व हिन्दी अकादमी के केशव राय, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ, नागालैंड की विदुषी पी ताकालीना, दिल्ली से समकालीन चौथी दुनिया के संपादक प्रवीण चौहान, नागालैंड में पिछले पांच दशकों से हिन्दी और सनातन संस्कृति के पक्ष में कार्यरत संस्कार भारती के पंकज सिन्हा के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे अनेक साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों एवं सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता की। बताते चलें कि शशि प्रेमदेव को उनके विचारोत्तेजक एवं भावप्रवण गीतों और गजलों की मौलिकता व गहनता के लिए जाना जाता है। शशि प्रेमदेव की इस उपलब्धि पर जनपद के अनेक शिक्षकों, साहित्यकारों तथा पत्रकारों ने उन्हें बधाइयाँ देते हुए, उनके लिए मंगलकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह प्रमुख, पूर्व प्रधानाचार्य अशोक श्रीवास्तव, राजकुमार तिवारी, कामेश्वर नाथ श्रीवास्तव, संजीव कुमार सिंह, पीएन सिंह, यादवेन्द्र उपाध्याय, साहित्यकार डा. शिवकुमार कौशिकेय, हीरालाल हीरा, डा कादम्बिनी सिंह, डा नवचंद तिवारी, विजय मिश्र, शिवजी पाण्डेय रसराज, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेमशंकर राय, डा संगीता चतुर्वेदी, डा राम मिलन विश्वकर्मा, अखिलेश कुमार राय, रामलाल तिवारी, रवि कुमार वर्मा, शशि सिंह, संजय कुमार सिंह मऊ डीएवी कालेज के प्रधानाचार्य देव भाष्कर तिवारी आदि हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking