Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

शेमुषी विद्यापीठ की छात्राओं को दी गई एलपीजी गैस सुरक्षात्मक उपयोग की जानकारी

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नगर पंचायत रेवती के शेमुषी विद्यापीठ में गुरुवार के दिन विद्यालय की छात्राओं को एलपीजी गैस के सुरक्षात्मक उपयोग की जानकारी दी।

भारत गैस के प्रादेशिक प्रबंधक के पाईमोडे व सेल्स प्रबंधक गाजीपुर प्रमोद गंगवार ने इस दौरान बताया कि यह जानकारी गृहणियो के लिए काफी महत्वपूर्ण है। गैस रिसाव की गंध आने पर आग न जलाएं और विद्युत उपकरण के स्वीच आन आफ न करे। ऐसा होने पर फौरन 1906 पर काल करें। अधिकारियों ने छात्राओ से एलपीजी यूज व सुरक्षा से संबंधित सवाल पूछे और उन्हें पुरस्कृत किया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वाइस प्रबंधक अभिज्ञान तिवारी,डायरेक्टर अभिषेक तिवारी व प्रधानाचार्य सुमंत राय मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking