Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

शिक्षामित्र संघ जिला इकाई की बैठक, संगठन में हुआ विस्तार

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की जिला इकाई की बैठक शहर से सटे बहादुरपुर के अस्थाई ग्राम पंचायत सचिवालय के मीटिंग हाल में रविवार को हुई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए कई को जिम्मेदारी दी गई।

संगठन को और मजबूत बनाने के लिए जिला कार्यकारणी का विस्तार कुछ ऐसे किया गया। राकेश कुमार पाण्डेय को जिला कोषाध्यक्ष, सूर्यनाथ राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव कुमार मिश्र को संगठन मंत्री, सत्येन्द्र मौर्या को सह संगठन मंत्री, धर्मनाथ सिंह को सह संरक्षक, हरेराम यादव को जिला मंत्री व रमेश पांडेय को जिला उप महामंत्री चुना गया।

सभी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज सिंह,  मीडिया प्रभारी परवेज अहमद, जिला मंत्री अजय श्रीवास्तव, डिम्पल सिंह, जिला उपाध्यक्ष वसुंधरा राय, मंजूर हुसैन, इंद्रकेश चौहान, तेजनारायण सिंह, अक्षयलाल यादव, राजीव कुमार आदि थे। अध्यक्षता अमित मिश्र व संचालन निर्भय नारायण राय ने किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking