उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने पूर्व महामंत्री को अर्पित की श्रद्धांजलि

शशिकांत ओझा

बलिया : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ द्वारा एक शोक सभा का आयोजन कर नौजवानों की पहचान टीडी कालेज के पूर्व महामंत्री मनन दुबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। संगठन के कैंप कार्यालय आनंदनगर में आयोजित शोक सभा में सभी ने मनन दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपस्थित वक्ताओं ने मनन दुबे के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने कहा कि बहुत ही कम समय में मदन दुबे जनपद सहित प्रदेश में एक अलग पहचान बना ली थी। वह सब के सुख दुख में शामिल होने का काम करते थे उनके निधन से ब्राह्मण समाज सहित पुरे जनपद में एक अपूरणीय क्षति हुई है।

शोक सभा को  चंद्रशेखर उपाध्याय, नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी, दयाशंकर तिवारी, ओम प्रकाश पांडेय, रिंकू दुबे, विष्णु कुमार मिश्र, सत्येंद्र पांडेय, अवनीत तिवारी, अमरनाथ तिवारी, प्रियंवद दुबे, राजू दुबे, जितेंद्र तिवारी, पप्पू मिश्र, श्रीप्रकाश तिवारी सहित तमाम पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।