Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

शोतोकान कराटे डो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने डा. अरुण सिंह “गामा”

-वार्षिक बैठक

-सनबीम स्कूल अगरसंडा के परिसर में आयोजित हुई बैठक, पदाधिकारियों का चयन

शशिकांत ओझा

बलिया : शोतोकान कराटे डो एसोसिएशन की वार्षिक बैठक रविवार को सनबीम स्कूल अगरसांडा बलिया में हुई। बैठक में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। वरिष्ठ स्वर्ण व्यवसायी प्रमोद सराफ को संरक्षक तो सनबीम स्कूल के निदेशक डा. अरुण सिंह “गामा” को जिलाध्यक्ष चुना गया।

सर्व सम्मति से संगठन ने कृष्णमोहन यादव (खेल प्रशिक्षक द होराइजन स्कूल) को उपाध्यक्ष, सुमित पाठक को कोषाध्यक्ष, एलबी रावत को महासचिव, कमल यादव, वारिश अली व अर्जुन पाण्डेय को संयुक्त सचिव, एडवोकेट प्रदीप गुप्ता को लिगल एडवाइजर, पत्रकार शशिकांत ओझा को मीडिया प्रभारी  चुना गया। प्रीतम वर्मा, सुनील यादव, निक्की यादव, करन सिंह, आदर्श तिवारी, हनी सोनी को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह “गामा” ने अपने सम्बोधन में कहा की मै तन-मन-धन से संस्था को आगे बढ़ाने में दृढ़ संकल्पित हूं। यह भी कहा की कोई भी बालक बालिका हो अगर पढ़ाई और खेल में धन बाधित हो रहा है तो उनको अपने विद्यालय में पढ़ाने और खेलाने के लिए भी तैयार हूं। कार्यक्रम का संचालन एलबी रावत ने किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking