अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया ई-रिक्शा एजेंसी के शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ

-प्रतिष्ठान का उद्घाटन

-पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने काटा शोरूम के उद्घाटन का फीता

-सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव की भी रही गरिमामय मौजूदगी

-सपा प्रदेश सचिव अकमल नइम खां मुन्ना ने किया सभी का अभिवादन

शशिकांत ओझा

बलिया : नेशनल हाईवे पर मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर और लंबोदर मैरिज हाल के मध्य ई रिक्शा सेल्स एवं सर्विस के भव्य शोरूम का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में सपा के जिलाध्यक्ष विधायक संग्राम सिंह यादव की भी गरिमामय मौजूदगी हुई। सपा के प्रदेश सचिव अकमल नइम खां मुन्ना ने सभी आगंतुकों का अभिवादन किया।

बलिया ई रिक्शा एजेंसी के उद्घाटन में इलाकाई सैकड़ों लोग मौजूद थे। बलिया शहर से भी दर्जनों लोग मौजूद हुए। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक ने शोरूम और सर्विस सेंटृ का भ्रमण कर निरीक्षण किया। पूर्व विधायक ने शोरूम से ई रिक्शा लेने वाले पहले क्रेता को चाबी सौंपा। पूर्व विधायक ने इसे स्वरोजगार में युवाओं को जुड़ने का माध्यम भी बताया। उद्घाटन में सपा विधायक संग्राम सिंह यादव भी पहुंचे। विधायक ने भी दूसरे ई रिक्शा क्रेता को चाबी सौंपा। दोनों अतिथियों ने शोरूम मालिक को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आप नेता अजय राय मुन्ना, ग्राम प्रधान वैना महेश यादव, हिकमत भाई, कमरुल नईम, राजू गुप्ता, समीउल्लाह आदि मौजूद रहे।