
-नगर पंचायत सिकंदरपुर
-वरिष्ठ भाजपा नेता संजय जायसवाल की माताजी सावित्री देवी हैं भाजपा उम्मीदवार
-पूर्व विधायक संजय यादव ने नामांकन में दिखाया अपना दम, कहा होगी हमारी फतह

शशिकांत ओझा
बलिया.: निकाय चुनाव के दूसरे दौर का नामांकन समाप्त हो गया है। जनपद की दो नगर पालिका और दस नगर पंचायत में सभी दलों ने पर्चे भरवाए हैं। इसी क्रम में अंतिम दिन नगर पंचायत सिकंदरपुर से भाजपा उम्मीदवार सावित्री देवी ने नामांकन किया। सावित्री चुंकि संजय जायसवाल की माताजी हैं। पूर्व विधायक की ताकत देख सबके दिल दिमाग में रहा कि “संजय” के लिए दिखा “संजय” का दम।


पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय जायसवाल की मां सावित्री देवी ने नामांकन के अंतिम दिन अपना नामांकन किया। पूर्व विधायक संजय यादव के साथ पूरे विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने इस दौरान अपनी ताकत और उपस्थिति दर्ज करायी। सावित्री देवी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद एक बार मुझे मिल चुका है और इस बार भी मिलेगा। सिकंदरपुर नगर को और बेहतर बनाने का काम करूंगी।


कहा विकास भाजपा का मंत्र है। भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा कि माता श्री के चरणों में बैठकर ही नगर विकास की गाथा लिखूंगा। इस दौरान पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के नीति और सिद्धांत ने विपक्ष को पूरी तरह असहाय कर दिया है। उनके पास कोई मुद्दा या मिशन है नहीं। भाजपा सरकार ने नगर और क्षेत्र का व्यापक विकास किया है और यह प्रक्रिया सतत जारी रहेगी। पार्टी ने बहुत सोच कर संजय जायसवाल की माता जी को उम्मीदवार घोषित किया है। आज नगर के प्रत्येक वर्ग का एक एक आदमी संज जायसवाल के साथ पूरी तन्मयता से खड़ा है। नगर पंचायत का चुनाव पार्टी फतह करेगी।

