अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

कमलेश हत्याकांड : दोकटी पुलिस ने मृतक की पत्नी कविता और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार

खुलासा पुलिस का

-मड़हे में आपत्तिजनक स्थिति में पत्नी व उसके प्रेमी को पकड़ा था कमलेश

-पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर लाठी से पीटकर की थी पति की हत्या

-मृतक के चचेरे भाई का था तिलक, पत्नी प्रेमी संग मना रही थी रंगरेलियां

शशिकांत ओझा

बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर (धतूरी टोला) गांव निवासी कमलेश बिंद हत्याकांड मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार करने के बाद आरोपी पत्नी कविता को भी गिरफ्तार कर लिया।

दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर (धतूरी टोला) गांव निवासी कमलेश बिंद (34) पुत्र स्व. लाल बच्चा बिंद के चचेरे भाई का तिलक गुरुवार को था। जहां कमलेश गया हुआ था। उधर, मृतक की पत्नी व उसका प्रेमी राजेश साहनी निवासी श्रीपतिपुर धतुरी टोला खेत में स्थित मड़हे में रंगरेलियां मना रहे थे। इधर कमलेश को शंका हुई तो वह पत्नी को ढूढ़ते हुए खेत स्थित मड़हे में पहुंचा, जहां पत्नी व उसके प्रेमी राजेश को आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। इसके बाद तीनों में हाथापाई हुई। पत्नी-प्रेमी ने लाठी से पीटकर कमलेश की हत्या की और मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी खेत में शौच करने जा रहे ग्रामीणों को शुक्रवार की सुबह हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब छानबीन शुरू किया तो मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी राजेश साहनी ही हत्यारा निकले। इसके बाद पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार किया जिससे एसपी देव रंजन वर्मा ने पूछताछ की। जबकि पत्नी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। अंततः पुलिस को सफलता मिली और आरोपी मृतक की पत्नी भी गिरफ्तार हुई।

ऐसे हुआ था कविता और राजेश में संबंध

मृतक कमलेश बिंद दो भाई है। बड़ा भाई टुनटुन गुजरात में नौकरी करता है। जबकि कमलेश दुबई में नौकरी करता था। दुबई जाने के बाद उसकी पत्नी कविता व गांव के ही राजेश साहनी के बीच प्रेम प्रसंग परवान चढ़ता गया। आठ माह पूर्व पिता की मौत के बाद उनके श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए कमलेश दुबई से आया था, तब से दुबई नहीं गया। घटना के दिन जब पति ने आपत्तिजनक हाल में दोनों को पकड़ लिया तो दोनों ने मिलकर कमलेश की हत्या कर दिया।