Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

छुट्टी पर आए त्रिपुरा पुलिस के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

-दोकटी थाना क्षेत्र का मामला

-करनछपरा गांव निवासी रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान विजय सिंह का पुत्र है मृतक सिपाही

बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के करनछपरा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना कारित हुई है। त्रिपुरा पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत जवान अमरजीत सिंह उर्फ सुनील सिंह (30) पुत्र विजय सिंह ने शनिवार की देर शाम अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। अचानक हुई घटना से न सिर्फ घर-परिवार, बल्कि पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही बैरिया एसएचओ धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के मुताबिक करनछपरा निवासी सीआरपीएफ से रिटायर विजय सिंह के पुत्र अमरजीत उर्फ सुनील सिंह त्रिपुरा पुलिस में जवान था उसकी वर्तमान तैनाती अगरतला में थी। इन दिनों वह छुट्टी पर गांव आया था। लीवर रोग से पीड़ित अमरजीत कुछ दिनों से काफी परेशान था। इलाज चल रहा था, किंतु लाभ नहीं था। परिजनों के अनुसार इसी कारण वह अपने सर्विस रिवाल्वर से अपने गले में गोली मार ली। गंभीरावस्था में परिजनों ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। मरीज की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन लेकर वहां पहुंचे पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking