Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

लखनऊ में बलिया की स्मृति सिंह को मिला “निर्भया सम्मान”

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया :  कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन ने” मिशन ब्लैक बेल्ट “के तहत लखनऊ में बलिया की स्मृति सिंह को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध एवं शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में “निर्भया सम्मान” से तलवार दे कर सम्मानित किया।

स्मृति सिंह ने सरकारी विद्यालय की ग्रामीण लडकियो को निशुल्क आत्मरक्षा की ट्रेनिंग भी दिलवाई है। स्मृति सिंह हमेशा महिलाओ के हक के लिए आवाज उठाती रहती है। 33% महिला आरक्षण सिफारिश, सेनेटरी पैड टैक्स फ्री, वूमेन हेल्प लाइन नम्बर में क्षेत्रीय भाषा करवाना, कैंसर पीड़ित महिलाओ के लिए केश दान इत्यादि उनके कार्य है। ड्रैगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को निर्भया की याद में बीते 11 वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया गया।

निर्भया फेफना विधानसभा जनपद बलिया की निवासिनी थी स्मृति सिंह भी फेफना विधानसभा जनपद बलिया की निवासिनी है। स्मृति सिंह ने कहा कि हर मां बाप को अपनी बेटियों को आत्मरक्षा की कला जरूर सीखानी चाहिए ताकि बेटियां स्वयं की सुरक्षा कर सके। कार्यक्रम में रिटायर्ड आईएएस नवनीत सहगल, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी इत्यादि लोग मौजूद रहे।स्मृति सिंह निवर्तमान ग्राम प्रधान रतसर कला ने हजारों लडकियो को प्रशस्ति पत्र और मैडल देकर सम्मानित भी किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking