
-प्रतिभा को सम्मान
-राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर जिले को मिला यह सम्मान
-पूर्वांचल में सम्मान पाने वाली इकलौती शख्स हैं स्मृति सिंह

शशिकांत ओझा
बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार की कई योजनाओं की ब्रांड एम्बेसडर रही ग्राम पंचायत रसड़ा कलां (अब नगर पंचायत) की पूर्व प्रदान वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्मृति सिंह को राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर ब्यूटी विद ब्रेन के अवार्ड से नवाजा गया। स्मृति सिंह इस अवार्ड को प्राप्त करने वाली पूर्वांचल की इकलौती शख्स हैं।

राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यह आयोजन था। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण स्मृति सिंह वहां पहुंच तो नहीं पायीं पर उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान पाने वाली स्मृति सिंह पूर्वांचल की अकेली शख्स थीं।


स्मृति सिंह रतसड़ के एक समृद्ध राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। नोएडा के एक उत्कृष्ट संस्थान से एमबीए डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने अपने गांव का समग्र विकास करने की मंशा से ग्राम प्रधान बनना सोचा। प्रधान बनीं भी और पांच वर्षों में गांव को इस लायक बना दिया कि शासन ने इसे नगर पंचायत का दर्जा दे दिया। स्मृति सिंह को यह अवार्ड मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।





