Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया की स्मृति सिंह को गाजीपुर में मिला सम्मान

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारत तिब्बत समन्वय संघ के स्थापना दिवस, युवा दिवस और मकर संक्रान्ति के अवसर पर गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम “अभ्युत्थानम् 2024” में  बलिया की बेटी (रतसड़ कला.की पूर्व प्रधान) स्मृति सिंह को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्त करवाने और चीन की वस्तुओं का बहिष्कार आदि मुद्दा विशिष्ठ अतिथि स्मृति सिंह ने उठाया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह मानव, राष्ट्रीय महामंत्री युवा भारत तिब्बत समन्वय संघ थे। कार्यक्रम में स्वामी बालक दास महाराज काशी पाताल पूरी पीठाधीश्वर, एम नेगी सारनाथ लामा, भरत भूषण दास महाराज, महंत गोविंद दास शास्त्री, योगी राम नाथ महाराज गोरखनाथ मंदिर महंत काशी इत्यादि रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking