

शशिकांत ओझा
बलिया : थाना चितबड़ागांव में अपराध शून्य करने के साथ ही अमिट कीर्तिमान स्थापित करने वाले थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी के स्थानांतरण के बाद स्थानीय लोगों ने ऐतिहासिक विदाई दी।
बताते चलें थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने कीर्तिमान स्थापित किया। थानाध्यक्ष को चितबड़ागांव से स्थानांतरित कर रेवती थाने की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जनपद में थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों में व्यापक उलटफेर किया गया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष चितबड़ागांव प्रशांत कुमार चौधरी का स्थानांतरण रेवती के लिए किया गया। चितबड़ागांव थाने का प्रभार ग्रहण करने के बाद प्रशांत कुमार चौधरी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में व्यापक कार्य करते हुए थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त किया। थानाध्यक्ष ने पीसीओ तिराहा पर नगर पंचायत के चेयरमैन अमरजीत सिंह के सहयोग से पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण कराया। कार्यकाल के दौरान ही थाना परिसर में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष सहित थाने में कई कार्य कराया। थानाध्यक्ष के विदाई समारोह में चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कहा की थानाध्यक्ष के रूप में प्रशांत कुमार चौधरी के द्वारा कई जटिल समस्या को आसानी ने निपटाए जो सराहनीय है। इस मौके पर सभी गणमान्य लोगों ने थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी को भव्य स्वरूप में विदाई दिया। इस मौके पर सभासद अमित कुमार वर्मा, मन्टू सिंह, टूनटून सिंह, अभिषेक उपाध्याय, शिववचन चौहान, उप निरीक्षक चन्द्रशेखर यादव, उप निरीक्षक मंयक कुमार, उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह, धनंजय कुमार, डीपी गौतम, सुनील कुमार, संजय सिंह, अजय यादव प्रधान सहित सैकड़ों लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय कामना सहित प्रशांत चौधरी को थाने से विदा किया।