Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सोनी तिवारी को भाजपा ने बनाया मंडल बलिया नगर का अध्यक्ष

-संगठनात्मक नियुक्ति

-जनपद भर के मंडल अध्यक्षों की जारी सूची में आधी आबादी का है अकेला प्रतिनिधित्व

-वर्तमान में अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा नगर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहीं थी सोनी

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनावों का दौर चल रहा है। जिलाध्यक्ष की तैनाती से पहले भाजपा ने मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों के तैनाती की सूची जारी किया है। जारी सूची में भाजपा ने आधी आबादी को सिर्फ एक मौका दिया है। 

अभी तक महिला मोर्चा में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहीं सोनी तिवारी को मंडल बलिया नगर का दायित्व मिला है। सोनी तिवारी घनश्याम जौहरी का स्थान लेंगी। अध्यक्ष महिला मोर्चा नगर विधानसभा की जिम्मेदारी संभालने वाली सोनी तिवारी अब भाजपा की मेन बाडी में शामिल हो गई हैं। नगर विधानसभा के मंडल बलिया नगर के अध्यक्ष पद का दायित्व अब सोनी तिवारी के पास है। वर्तमान में जारी सूची में सोनी तिवारी एक मात्र महिला हैं। जिला प्रतिनिधि की सूची में भी आधी आबादी को दो प्रतिनिधित्व मिला है। सोनी तिवारी घनश्याम जौहरी का स्थान लेंगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking