

-भारतीय जनता पार्टी
-मंडल अध्यक्ष बनने पर सोनी तिवारी को मिल रही लगातार बधाइयां


शशिकांत ओझा
बलिया : भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के दौर में बलिया जनपद के सभी मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों के घोषणा की। भाजपा की सूची में पहली बार महिला नेत्री सोनी तिवारी को बलिया नगर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। मंडल अध्यक्ष बनाने के साथी सोनी तिवारी को बधाइयां मिल रही हैं।
शुक्रवार को राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि उनके अनुज धर्मेंद्र सिंह ने सोनी तिवारी को मिली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दिया। सोनी तिवारी ने वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम जौहरी का स्थान लिया है। घनश्याम जौहरी ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है। सोनी तिवारी को लगातार शुभकामनाएं मिल रही है। सोनी तिवारी पहली जनपद की भाजपा नेत्री हैं जिन्हें संगठन में मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।