अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

पुलिस अधीक्षक बलिया का स्थानांतरण, एस आनंद होंगे पुलिस अधीक्षक

शशिकांत ओझा

बलिया : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लगभग एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। जिसमें पुलिस अधीक्षक बलिया भी शामिल हैं। बलिया में पुलिस अधीक्षक का कार्य देख रहे राजकरन नय्यर अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या का कार्य देखेंगे। बलिया की जिम्मेदारी अब एस आनंद आईपीएस के कंधों पर रहेगी।

पुलिस मुख्यालय से 11 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी हुई। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर की जिम्मेदारी देख रहे आईपीएस एस आनंद को पुलिस अधीक्षक बलिया बनाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक बलिया की जिम्मेदारी निभा रहे पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर कब भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगें।