Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने दी परिवहन मंत्री के पिता को श्रद्धांजलि

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिताजी स्वर्गीय विंध्याचल सिंह के निधन पर ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी उनके बिहार राज्य में स्थित आवास पर पहूंचे। दयाशंकर सिंह के पिता के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंत्री दयाशंकर सिंह से शोक संवेदना जताई।

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधि मंडल बक्सर जिले के छोटका राजपुर स्थित मंत्री दयाशंकर सिंह के पैतृक आवास पर पहुंचा। भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सबने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा संगठन परिवहन मंत्री और उनके परिजनों के साथ है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में संगठन के प्रदेश संरक्षक दयाशंकर तिवारी,  जिला संरक्षक पूर्व प्रधान सत्येंद्र पांडेय,  जिलाध्यक्ष रिंकू दुबे व फेफना विधानसभा अध्यक्ष राजू दुबे आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking