
-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन
-जिला इकाई की हुई बैठक, संगठन की मजबूती के लिए अभियान चलाने का निर्णय

शशिकांत ओझा
बलिया : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई बलिया की बैठक रविवार को गुरुद्वारा रोड में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही अभियान चलाकर ग्रामीण पत्रकारों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया गया। इसके अलावा सुधीर सिंह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने का सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने अरविंद तिवारी को रसड़ा और श्याम प्रकाश शर्मा को बलिया सदर तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत व गतिशील बनाना तथा ग्रामीण पत्रकारों के समस्याओं का निराकरण करना मेरी प्राथमिकता में शामिल है। पत्रकारों के मान सम्मान तथा स्वाभिमान के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों की समस्याओं को लेकर संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। शीघ्र ही अन्य तहसीलों में भ्रमण कर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर डा. विनय सिंह, बसंत पांडेय, अनिल केशरी, नवीन गुप्ता, शशि सिंह, कन्हैया तिवारी, सुनील शर्मा, वीरेंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह, सीताराम शर्मा, गुप्तेश्वर पाठक, अयोध्या प्रसाद हिन्द, सुनील दिवेदी आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल सिंह ने किया। सभी का आभार मंजय सिंह ने प्रकट किया।