

शशिकांत ओझा
बलिया : राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, नई दिल्ली द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिलास्तरीय टीम में सनबीम स्कूल के चार छात्रों (बाल वैज्ञानिक) को स्थान मिला है।


जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल ने जिलास्तरीय टीम के लिए आठ बाल वैज्ञानिकों का चयन किया। चयनित बाल वैज्ञानिकों में सनबीम स्कूल केअधर्व और शुभम, आयुष राव और प्रियांशु अमन का चयन हुआ है। विद्यालय के निदेशक डा. अरुण सिंह “गामा” और प्रधानाचार्या डा. अर्पिता सिंह ने चयनित बखल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं।