Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सनबीम स्कूल अगरसंडा की “उपलब्धि अंगूठी” में जुड़ा एक और नायाब नगीना

-रचा एक और कीर्तिमान

-लगातार छठी बार एजूकेशन वर्ल्ड इंडिया द्वारा बेस्ट को एड स्कूल का के राष्ट्रीय खिताब पर कब्जा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : सनबीम स्कूल अगरसंडा बलिया किसी परिचय का मोहताज नहीं है। विद्यालय द्वारा विद्यार्थी हित में किए जा रहे कठोर परिश्रम, लगन एवं उनके सर्वांगीण विकास हेतु अनोखे प्रयासों से विद्यालय का नाम विशिष्टता के शिखर पर है। विद्यालय का उद्देश्य न केवल पठन पाठन कराना अपितु अपने विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी रहा है। जिस कारण शिक्षा जगत के कई पुरस्कार विद्यालय के नाम दर्ज हो चुके हैं। इसी श्रृंखला को आगे  बढ़ाते हुए सनबीम स्कूल बलिया ने लगातार छठी बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एजुकेशन वर्ल्ड, इंडिया स्कूल रैंकिंग 2024-25  का बेस्ट को एड स्कूल का पुरस्कार प्राप्त किया।

बता दें कि प्रत्येक वर्ष दिल्ली में देश के समस्त विद्यालयों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ठ कार्यों का अवलोकन करते हुए एजुकेशन वर्ल्ड में विभिन्न वर्ग के मापदंडों के आधार पर पुरस्कृत किया जाता है। लगातार छठी बार यह पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय ने सिद्ध कर दिया कि यदि इच्छाशक्ति दृढ़ हो तो कोई भी  कठिनाई आपको सफलता के उच्च शिखर पर पहुंचने से नहीं रोक सकती। विद्यालय परिवार ने सदैव ही हर परिस्थिति में स्वयं को संघर्ष की अग्नि में तपाकर कुंदन बनाया है। बता दें कि यह पुरस्कार विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह  ने एजुकेशन वर्ल्ड के सीईओ भाविन शाह द्वारा प्राप्त किया। इस अवसर पर सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ दीपक मधोक, डिप्टी चेयरमैन भारती मधोक, डायरेक्टर अमृता बर्मन उपस्थित रहे। बेस्ट को-एड स्कूल चयनित होने से संपूर्ण विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय,  सचिव अरूण कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। विद्यालय के निदेशक डॉ. कुँवर अरुण सिंह ने पुरस्कार प्राप्ति पर स्वयं को गौरवान्वित बताते हुए कहा कि “सनबीम स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड में निर्धारित समस्त मापदंडों को पूरा किया है। इस पुरस्कार के लिए विद्यालय के शिक्षण कार्यों के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों का निरीक्षण किया जाता है। सनबीम स्कूल उनकी हर कसौटी पर खरा उतरा। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking