Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सनबीम स्कूल बलिया की उपलब्धि अंगूठी में जड़ा एक और नगीना

-विद्यालयी उपलब्धि
-सनबीम एप्रिसिएशन एंड कॉनफ्लूएंस अवार्ड 2025 में सनबीम बलिया शीर्ष शिखर पर

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनपद ही नहीं पूर्वांचल के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में शुमार सनबीम स्कूल बलिया की उपलब्धि अंगूठी में एक और नगीना जड़ा है। जिला मुख्यालय से सटे अगरसंडा गांव में स्थित सनबीम स्कूल की इस काबिलियत पर जिले को फख्र है।
वाराणसी में डीएचके एडुसर्व द्वारा आयोजित एप्रिसिएशन कॉनक्लेव 2024-25 में सनबीम बलिया ने अपनी विशिष्टता का परचम फैलाया। यह विद्यालय प्रबंधन के कुशल नेतृत्व और दूरगामी सोच का नतीजा है कि सनबीम बलिया इस कॉनक्लेव में उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में संचालित सनबीम स्कूलों में अग्रणी रहा। जिसका परिणाम है कि विद्यालय के छात्र आज सभी प्रतियोगिताओं में अव्वल रहते हैं। बता दें कि वाराणसी स्थित सनबीम ग्रुप अपने द्वारा संचालित समस्त सनबीम स्कूलों द्वारा किए जा रहे शैक्षिक कार्यों की प्रतिपुष्टि के लिए प्रतिवर्ष प्रशंसा संगम समारोह का आयोजन करता है। इस सम्मान समारोह में प्रतिवर्ष बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों का चयन, सनबीम ग्रुप की विशिष्ट कमेटी क्वालिटी, कंट्रोल, रिसर्च एवम डेवलपमेंट के सदस्यों ( ज्यूरी) द्वारा समस्त संबद्ध स्कूलों के वर्षभर किए गए शैक्षिक गतिविधियों का मूल्यांकन किया जाता है तथा उनकी योग्यता के आधार पर उन्हें पुरस्कार हेतु नामित किया जाता है। सनबीम बलिया को इस श्रेणी में निर्णायकों ने शीर्ष पर स्थान दिया है।

पांच शिक्षक भी सम्मानित


सनबीम बलिया के पांच शिक्षकों मुर्शीद खान को टीचर हू इज मोस्ट कान्सियस अबाउट हिज प्रोफेशनल डेवलपमेन्ट अवार्ड, विनोद कुमार गोंड को टीचर विद द मोस्ट इनोवेटिव स्ट्रेटेजिज ईन मैथमेटिक्स अवार्ड, प्रतिमा विश्वकर्मा को टीचर हू इज इमरजिंग ऐज अ फ्रन्ट रनर, नीरज कुमार सिंह को टीचर विद द मोस्ट इनोवेटिव स्ट्रेटेजिज ईन साइंस तथा विशाल कुमार सिंह को टीचर विद द बेस्ट क्लासरूम मैनेजमेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सनबीम बलिया की ओर से इन्होंने लिया सम्मान

यह सम्मान सनबीम ग्रुप के चेयरमैन डॉ दीपक मधोक, डायरेक्टर भारती मधोक, डिप्टी डायरेक्टर अमृता बर्मन, एडिशनल डायरेक्टर प्रतिमा गुप्ता तथा एकेडमिक आदित्य चौधरी के हाथों दिया गया। सम्मान प्राप्त करने के लिए सनबीम बलिया की ओर से विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष डीएस वर्मा, सचिव अरुण कुमार सिंह, निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह “गामा”, प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

निदेशक और प्रिंसिपल ने दी सभी को बधाई

इस उपलब्धि पर विद्यालय निदेशक डॉ अरुण सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक की नहीं अपितु विद्यालय में कार्यरत समस्त सदस्यों की अथक मेहनत एवं परिश्रम का प्रतिफल है। परिस्थितियां चाहें कैसी भी रही हो परन्तु समस्त विद्यालय समूह उसके समक्ष माला मे पिरोए मोतियों की तरह हमेशा एकजुट होकर प्रत्यनशील रहा है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत भी है जिससे हम हर परिस्थितियों का मुकाबला मजबूती से कर गुजरते हैं। डॉ सिंह ने अपने शिक्षकों की कर्मठता को सराहा और और उन्हें सजग करते हुए कहा कि अब हमारे लिए चुनौतियां और बढ़ गई हैं क्योंकि भविष्य में हमें अपनी अर्जित प्रतिष्ठा की निरन्तरता कायम रखने के लिए बिना ठहरे, हमें ऐसे ही एकजुट हो परिश्रम करते रहना होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने इस उपलब्धि के लिए समस्त शिक्षकगण को बधाई दी। विद्यालय की इस उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार अत्यंत प्रसन्नचित और गौरवान्वित था।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking