Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

लगातार पांचवी बार सनबीम स्कूल को मिला बेस्ट को-एड स्कूल राष्ट्रीय खिताब

-विद्यालय सहित जिला गौरवान्वित

-एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2023-24 बेस्ट को एड स्कूल खिताब ने रचा कीर्तिमान

शशिकांत ओझा

बलिया :  जिला मुख्यालय से सटे अगरसंडा गांव में स्थापित सनबीम स्कूल किसी परिचय का मोहताज नहीं है। बहुत कम समय में इस विद्यालय ने कठोर परिश्रम, लगन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से तथा अपने अनोखे प्रयासों से शिक्षा जगत में अपने नाम को विशिष्टता के शिखर पर पहुंचा दिया है। इसी श्रृंखला को और मजबूत किया है इस उपलब्धि ने। सनबीम स्कूल बलिया ने लगातार पांचवी बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एजुकेशन वर्ल्ड, *इंडिया स्कूल रैंकिंग 2023-24 का बेस्ट को-एड स्कूल* का पुरस्कार प्राप्त किया है।

बता दें प्रत्येक वर्ष दिल्ली में देश के समस्त विद्यालयों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ठ कार्यों का अवलोकन करते हुए एजुकेशन वर्ल्ड में विभिन्न वर्ग के मापदंडों के आधार पर पुरस्कृत किया जाता है। लगातार पांचवे वर्ष यह पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति दृढ़ हो तो कोई भी कठिनाई आपको सफलता के उच्च शिखर पर पहुंचने से नहीं रोक सकती। विद्यालय परिवार ने सदैव ही हर परिस्थिति में स्वयं को संघर्ष की अग्नि में तपाकर कुंदन बनाया है।  यह पुरस्कार विद्यालय  के प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय तथा निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने एजुकेशन वर्ल्ड के सीईओ  भाविन शाह द्वारा प्राप्त किया। इस अवसर पर सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ दीपक मधोक, डायरेक्टर भारती मधोक उपस्थित रहीं। बेस्ट को-एड स्कूल चयनित होने से संपूर्ण विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय तथा सचिव अरूण कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए कहा कि एकजुट होकर पूरे लगन से कार्य करने का ही परिणाम है कि लगातार पांचवे वर्ष भी हमें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय प्रबंधन तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक सदैव हर चुनौती के लिए तैयार रहते हैं।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking