Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला द्विवेदी ने सुनी महिलाओं की समस्याएं

(पौधरोपण करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य)
Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति -4.0 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

श्रीमती द्विवेदी ने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारी को इसके निस्तारण के लिए निर्देश दिए। पीड़ित  महिलाओं की संख्या 17 रही। जिसके अंतर्गत जमीनी विवाद एवं पति-पत्नी विवाद से संबंधित प्रकरण था। जिसका निस्तारण श्रीमती द्विवेदी द्वारा किया गया। उन्होंने देवकली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर चार बच्चों का आन्नप्रसन कराया साथ ही चार महिलाओं की गोद भराई भी कराई। इसके उपरांत उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र पर पौधरोपण भी  किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी,  जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी,   मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीओ सिटी, महिला थाना अध्यक्ष, प्राधिकरण एनआरएलएम एवं महिला कल्याण अधिकारी उपस्थित थी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking