Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में जिलाधिकारी का हुआ “सच से सामना”

-आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण

-अस्पताल का एक शौचालय मिला स्टोर रूम के रूप में

-जिला आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी को कड़ी फटकार

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने गुरुवार को अपने आवास से सटे जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया तो उनका सामना सच से हुआ। अस्पताल का शौचालय स्टोर रुम के रूप में प्रयोग होता मिला। जिलाधिकारी यह सोचने पर विवश हुए कि हमारे आवास के बगल में यह दशा है तो दूरस्थ क्या होगा। फिर क्या था जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी को खूब फटकारा। और व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। नहीं की दशा में प्रशासनिक कार्रवाई की धमकी भी दी।

जिलाधिकारी ने जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक ना होने के कारण उन्होंने जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय सिंह को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी देते हुए कहा कि साफ सफाई की  व्यवस्था जल्द से जल्द ठीक हो जानी चाहिए अन्यथा प्रशासनिक कार्यवाही के लिए तैयार रहे। साथ ही उन्होंने शौचालयो और औषधि कक्षों का भी निरीक्षण किया। औषधि कक्ष में उन्होंने मरीजों को वितरित की जाने वाली दवाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि चिकित्सालय में शौचालय का उपयोग स्टोर रूम के रूप में तथा साइकिल तथा अन्य सामान रखने के लिए किया जा रहा है। मरीजों को भर्ती करने वाले कक्ष की स्थिति जर्जर पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए उन्होंने जल्द से जल्द साफ सफाई की व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने चिकित्सालय में योगा कक्ष का भी निरीक्षण किया। योगा प्रशिक्षक सर्वेश कुमार से उन्होंने योगा के लिए आने वाले लोगों के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान डीएफओ श्रद्धा यादव, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र के अतिरिक्त चिकित्सालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking