
शशिकांत ओझा
बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राजस्व मंत्री वरिष्ठ सपा नेता अंबिका चौधरी के अनुज रमेश चौधरी की धर्मपत्नी माधुरी चौधरी के निधन पर उनके कपुरी आवास पहुंच पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुत्रवधू डा. सुषमा शेखर शोक जताया।


पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के अनुज रमेश चौधरी की पत्नी का निधन मेदांता अस्पताल लखनऊ में इलाज के दौरान हो गया था, वेशह पिछले दिनों से बीमार चल रहीं थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी की चाची माधुरी चौधरी के निधन की सूचना पर बलिया प्रवास पर पहुंची वरिष्ठ भाजपा नेत्री डा सुषमा शेखर पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के कपुरी आवास पर पहुंची और और शोक संवेदना दीं। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और उनके परिजनों से डा सुषमा शेखर ने लंबी बातचीत भी की। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के परिवार में महिलाओं से भी डा सुषमा शेखर ने मिल उनका दुख बांटा।





