Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सुशांत राज को मिली आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

रविशंकर पांडेय

बांसडीह (बलिया) : प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में बांसडीह से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे जितौरा गांव निवासी सुशांत राज पाठक को बलिया जिलाध्यक्ष के रूप में काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुशांत राज ने कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है मैं उस पर खरा उतरूंगा।

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के द्वारा आम आदमी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष के रूप में सुशांत राज पाठक (भारत) का नाम मनोनीत किया गया। सुशांत राज भारत आम आदमी पार्टी में अन्ना आंदोलन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं। जो 2022 विधानसभा का चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर बांसडीह विधानसभा से लड़ चुके हैं।। इसके पूर्व सुशांत राज भारत बलिया जिले में पार्टी के कोषाध्यक्ष के रूप में, 362 विधानसभा के प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। सुशांत भारत कोलकाता विश्वविद्यालय से पढ़े हुए युवा है। जो एक बड़ी कंपनी की नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी में आए थे। और लगातार सामाजिक संघर्षों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हैं। सुशांत राज भारत ने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की संस्तुति के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश के द्वारा मुझे जिला अध्यक्ष बलिया के रूप में मनोनीत किया गया। जिसके लिए मैं अपने शीर्ष नेतृत्व का बहुत आभारी हूं। मैं पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि आम आदमी पार्टी बलिया को हर गांव के हर बूथ तक जाकर मजबूत करने का काम करूंगा। अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को जन जन तक पहुंचा कर आम जनता को पार्टी से जन जन को जोड़ने का काम करूंगा ताकि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी मजबूत पकड़ बना सके । एक राजनीतिक विकल्प के रूप में जनता के बीच स्थापित हो चुके है इसलिए मैं सदैव निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा। जिले के तमाम समाजिक लोग पार्टी के कार्यकर्ता लगातार बधाइयां और शुभकामना संदेश दे रहे हैं उनका भी बहुत-बहुत आभारी रहूंगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking