
-धार्मिक कार्य
-कामेश्वर धाम कारो में रुद्राभिषेक के दौरान उमड़ी भक्तों की भीड़, सभी ने ग्रहण किया प्रसाद
शशिकांत ओझा
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुत्रवधू और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की धर्मपत्नी फेफना विधानसभा की वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुषमा शेखर ने कारो स्थित कामेश्वर धाम मंदिर में सोमवार को भव्य रुद्राभिषेक किया।
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता डॉ सुषमा शेखर ने सोमवार को कामेश्वर धाम कारो में उमड़ने वाली भीड़ के दृष्टिगत जिला शाम को रुद्राभिषेक का कार्यक्रम रखा। शाम को मंदिर में बड़े ही श्रद्धा भाव से डॉ सुषमा शेखर ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया और फेफना विधानसभा सहित जनपद बलिया के मंगल की कामना की। डॉ सुषमा शेखर के साथ रुद्राभिषेक के समय दर्जनों की संख्या में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।जैसे ही लोगों को पता चला कि डॉक्टर साहब का रुद्राभिषेक हो रहा है वहां धीरे-धीरे सैकड़ो की संख्या एकत्रित हो गई। रुद्राभिषेक के बाद डॉक्टर सुषमा शेखर ने सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। मंदिर परिसर में जुटे श्रद्धालुओं से डॉक्टर सुषमा शेखर ने उनका कुशलक्षेम भी जाना। डॉक्टर सुषमा शेखर ने कहा कि देश और प्रदेश की गति निरंतर बहुत ही दिव्या गति से चल रही है, आपको किसी भी तरह के सहयोग की आवश्यकता हो तो आप अपनी बात संकोच कह सकते हैं। अंत में सभी ने एक साथ विधानसभा फेफना सहित जनपद के समग्र विकास की भगवान भोलेनाथ से कामना की।