Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सिकंदरपुर में पूर्व विधायक संजय यादव के आवास पर होगा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रात्रि प्रवास

-मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बलिया में

-12 जनवरी को गांधी इंटर कालेज सिकंदरपुर में विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम में करेंगे सहभाग

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, जल संसाधन, नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बुधवार को बलिया जिले में है। वह जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में रूकने की बजाय सिकंदरपुर के पूर्व विधायक संजय यादव के आवास पर रात्रि प्रवास करेंगे।

जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक मंत्री स्वतंत्र देव सिंह दिन में तीन बजे लखनऊ से प्रवास करेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से होकर सिकंदरपुर में रात्रि पहुंचेंगे। पूर्व विधायक संजय यादव के आवास पर मंत्री का रात्रि प्रवास होगा। अगले दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गांधी इंटर कालेज सिकंदरपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सहभाग करेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कारवां जिला मुख्यालय पहुंचेगा। जिला मुख्यालय पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कुछ विश्राम करने के पश्चात मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ दो घंटा मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। आगे का कार्यक्रम अभी जारी नहीं है कि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार की शाम भी बलिया रुकेंगे की लखनऊ निकल जाएंगे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking