
शशिकांत ओझा
बलिया : जिला मुख्यालय से सटे सागरपाली के नजदीक पकड़ी में स्थित विहान विद्यापीठ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्यतापूर्वक मनाया गया। चेयरमैन प्रमोद उपाध्याय ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया।

विहान विद्यापीठ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी काफी भव्यतापूर्वक अंदाज में की गई थी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी तैयारी काफी मनोयोग से की थी। निर्धारित समय पर ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

घंटों चले आयोजन में बच्घों की मनोहर प्रस्तुति ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में त्रिविक्रम नाथ उपाध्याय, शशिकांत ओझा सहित दर्जनों विशिष्ट जन मौजूद रहे। प्रबंधक नीतीश उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
