
शशिकांत ओझा
बलिया : डॉ रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर में स्वतंत्रता दिवस महाउत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव, शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष अक्षय ठाकुर, विद्यालय के प्रबन्धक सरदार बलजीत सिंह, प्रधानाचार्या उमा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।


झंडारोहण के पश्चात विद्यालय की संगीत आचार्या जया उपाध्याय के कुशल निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में परिवहन मंत्री जी ने देश के बलिदानियों के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए देश के एक-एक नागरिक का आवाहन किया कि सभी देश के लिए कुछ योगदान करें तथा मातृ शक्ति पर भी जोर दिया। कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में अक्षय ठाकुर ने बच्चियों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने भी बच्चों को संबोधित किया। उसके पश्चात स्वतंत्रता सेनानी डॉ रामविचार पांडेय का आशीर्वाद भी सभी को प्राप्त हुआ। आभार उमा सिंह जी ने व्यक्त किया।