Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अक्टूबर माह में चलेगा विशेष अभियान

-स्वास्थ्य विभाग की पहल

-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक में लिया गया निर्णय, तीन अक्टूबर से शुरुआत

-क्षय रोग, कुष्ठ रोग, कालाजार व फायलेरिया लक्षण के मरीजों की पहचान पर रहेगा जोर

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनपद में तीन से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जाएगा और इसी बीच 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाएगा। उक्त निर्णय गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न जिला टास्क फोर्स की बैठक में लिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय में अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करें, साथ ही उन्होंने कहा कि संचारी रोगों को दृष्टिगत रखते हुए सभी विभाग तत्परता से प्रचार-प्रसार एवं निरोधात्मक गतिविधियां संपादित कराए संचारी अभियान का इंतजार न करें। उन्होंने नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान संबंधित गतिविधियां पूरी तत्परता से कराए। सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि संचारी अभियान का इंतजार न करते हुए साफ- सफाई, जल निकासी, फागिंग एवं एन्टी लार्वा स्प्रे सघन रूप से संपादित कराए। वेक्टर बॉर्न के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि इस अभियान में संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार आदि के साथ ही क्षय रोग, कुष्ठ रोग, कालाजार एवं फाइलेरिया के लक्षणयुक्त मरीजों को भी चिन्हित करने पर जोर रहेगा। बताया कि 16 से 31 अक्टूबर तक संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चलने वाले दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता और आगंनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी। इसके साथ ही लक्षण युक्त व्यक्तियों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई- कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इनमें बुखार के रोगियों की सूची, आईएलआई (इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस) रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुष्ठ रोग तथा फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची शामिल होगी । साथ ही क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची तैयार कर एएनएम को उपलब्ध कराएंगी जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित अन्य विभाग समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। स्वास्थ्य विभाग अभियान का नोडल विभाग रहेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जयन्त कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking