अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

द होराइजन स्कूल : क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मनाया गया प्रभु ईशु का जन्मदिन

शशिकांत ओझा

बलिया : क्रिसमस की पूर्व संध्या पर द होराइजन स्कूल गड़वार में प्रभु ईशु का जन्मदिन मनाया गया। इस मौक़े पर प्रभु ईशु के जीवन पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यालय के छात्र छात्राओं ने झांकी निकाल कर उनके जीवन की गाथा को दिखाया विद्यालय के छात्र-छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम डांस और सेंटा क्लाज बनकर बच्चों में टॉफियां बांटी गई।


विद्यालय के प्रधानाचार्य एस सिंह ने सभी छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रभु ईशु मसीह के जीवन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई प्रभु ईशु का जन्म लगभग 4-6 ईसा पूर्व बेथलेहम में हुआ था। जो आज इस्राइल मे स्थित है। उनकी माता मरियम एवं पिता युसूफ थे। प्रभु ईशु ने प्रेम,क्षमा,और एकता के बारे में उपदेश दिया था। इसे हमें अपने जीवन मे उतारना चाहिए एक दूसरे के प्रति प्रेम दया,और करुणा,रखना चाहिए। अंत मे प्रोग्राम के सभी छात्र-छात्राओं कों हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने दूरभाष पर सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं क्रिसमस डे की हार्दिक शुभकामनायें दी।