
-वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
-विद्यालय के प्रधानाचार्य एस सिंह ने कक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों को किया पुरस्कृत
-विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने सभी छात्रों को दिया शुभकामना व आशीर्वाद


शशिकांत ओझा
बलिया : जनपद के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार गड़वार (त्रिकालपुर) के द होराइजन स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस सिंह ने कक्षा में प्रथम स्थान आने वाले प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया।





कक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा नर्सरी सेजल 99.4%, एलकेजी ईशान्वी श्री 99.6%, यूकेजी से सिदरा नदीम 99%, कक्षा एक से आर्या गुप्ता 99.7, कक्षा द्वितीय परी सिंह 99%, कक्षा तीन हर्षिका वर्मा 96.64%, कक्षा चार से सूर्यांश यादव 97.38%, कक्षा पांचवी से अतुल प्रताप यादव 97.88, कक्षा छठवीं से आकांक्षा सिंह 93.19%, कक्षा सातवीं से देवांश सिंह 96.6%, कक्षा आठवीं से इफरा जोया अख्तर अख्तर 99.9%, कक्षा 9वीं से भक्ति गुप्ता 95.4%, कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग से सौरभ यादव 86.9, वाणिज्य वर्ग से राजश्री सिंह 90.7% अंक प्राप्त कर छात्रों -छात्राओं ने अपने अभिभावक का मानसम्मान बढ़ाया वही प्रधानाचार्य ने उन्हें मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त होना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक ने भी सभी बालक-बालिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय में अलग अलग एक्टिविटी में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक व अन्य कर्मचारीयों कों उत्कृष्ट कार्य के लिये विद्यालय के प्राचार्य नें स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मीनू सिंह, रूपा सिंह, शिल्पी पाण्डेय नें किया। अंत में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य पियूष श्रीवास्तव नें सभी अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं कों आभार व्यक्ति किया।







