अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विधानसभा क्षेत्र फेफना में भारतीय जनता पार्टी की भव्य तिरंगा यात्रा

-तैयारी घर घर तिरंगा अभियान की

-पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में नरहीं से क्षेत्र के  हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरूआत

-प्रभारी मंत्री दयालु मिश्र, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष संजय यादव की सहभागिता

शशिकांत ओझा

बलिया : हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने में जनपदवासी जुट गए हैं। सोमवार को फेफना विधानसभा में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में नरहीं से हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की गई। आयोजन में प्रभारी मंत्री दयालु मिश्र, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और जिलाध्यक्ष संजय यादव की सहभागिता रही।

तिरंगा अभियान जनपद के कोने-कोने में चलना है।  इसमें प्रत्येक नागरिक के घर पर भारतीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से प्रोफाइल पिक्चर बदलकर और सेल्फी अपलोड करके भाग लेने का आग्रह किया है। इससे राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति को बढ़ावा मिलेगा। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देना चाहता है।

उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया है। 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में यह अभियान शुरू किया था और हर साल अगस्त माह में इससे और अधिक लोगों को जागरूक करने का काम जारी है। सोमवार को नरहीं इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रभारी मंत्री दयालु मिश्र, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष संजय यादव की मौजूदगी रही। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।