उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

फूलों की नगरी की टाउन एरिया क्यारी को संजय भाई के हाथों संवारेंगे सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर

शशिकांत ओझा

बलिया : गुलाबों की खेती होने के कारण सिकंदरपुर फूलों की नगरी के नाम से विख्यात है। इस फूलों की नगरी की एक क्यारी टाउन एरिया को संवारने वाले माली को चुनने का समय आ गया है। राजनीतिक क्यारी को किन हाथों में देना है इसका चयन करने में राजनीतिक दल लगे हैं। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने संजय भाई के नाम से विख्यात शेख अहमद अली को अपना माली नामित किया है। सुभासपा इन्हीं हाथों से नगर पंचायत को सहेजने का कार्य करेगी।

शासन ने यहां की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया है। संवारे भले कोई पर यह दर्ज तो किसी महिला के नाम ही होगा। सुभासपा भी संवारना तो संजय भाई के नाम से चाहती है पर नाम तो सायरा बानो का ही आएगा। सायरा उम्मीदवार घोषित भी हो गईं हैं। 

बात शेख अहमद अली संजय भाई की करें तो यह लंबे समय से जनता की सेवा करते चले आ रहे हैं। क ई राजनीतिक दलों के साथ सफर किया भी पर कभी मंजिल राजनीतिक पद नहीं रहा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मंशा रहा। बच्चों का भविष्य बेहतर हो इसके लिए स्कूल के रुप में भी सेवा दिया। अब ओमप्रकाश रखजभर ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। अब नगर पंचायत को संवारने के लिए माली बनने की भी जंग का सामना करना है।