Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

कीर्तिमान स्थापित करने वाले थानाध्यक्ष के स्थानांतरण पर मिली ऐतिहासिक विदाई

भीम सिंह

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

सहतवार (बलिया) थाना सहतवार में अपराध शून्य करने के साथ ही अमिट कीर्तिमान स्थापित करने वाले थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के स्थानांतरण के बाद स्थानीय लोगों ने ऐतिहासिक विदाई देकर भी कीर्तिमान स्थापित किया। थानाध्यक्ष को सहतवार से स्थानांतरित कर भीमपुरा थाने की जिम्मेदारी मिली है।

पुलिस एस आनंद द्वारा जनपद में थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों में व्यापक उलटफेर किया गया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सहतवार मनोज कुमार सिंह का स्थानांतरण भीमपुरा के लिए किया गया।

सहतवार थाने का प्रभार ग्रहण करने के बाद मनोज कुमार सिंह ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में व्यापक कार्य करते हुए थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त किया। थानाध्यक्ष ने नष्ट हो चुकी थाने की चहारदीवारी को जनसहयोग से निर्मित करा ऐतिहासिक कार्य किया।

चहारदीवारी के साथ ही थानाध्यक्ष ने थाने के मुख्य द्वार का भी भव्य निर्माण कराया। स्थानांतरण के बाद स्थानीय नागरिकों ने थानाध्यक्ष मनोज सिंह को भव्य स्वरूप में विदाई देकर भी ऐतिहासिक कार्य किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking