Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया

पुलिस ने चोरी की चार बाइक संग दो को किया गिरफ्तार

-बांसडीह पुलिस को सफलता

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त बांसडीह क्षेत्र के स्थानीय निवासी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

रविशंकर पांडेय

बांसडीह (बलिया) : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्रीमती प्रीती त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में कार्य करते हुए बांसडीह पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की घार बाइक के साथ स्थानीय दो युवकों को गिरफ्तार किया कर न्यायालय के सिपुर्द कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र द्वारा अपने सहयोगियों से वाहन चेकिंग अभियान के लिये कहा गया।  जिसके तहत  उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह व उपनिरीक्षक रमाशंकर बांसडीह इंटर कालेज तिराहे पर मय हमराह सहित संदिग्ध व्यक्तियो के वाहन की चेकिंग की जाने लगी । चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर 02 व्यक्ति आते दिखायी दिये, जिनको रोकने पर उक्त मोटर साइकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति उतरकर भागने लगा जिसको आवश्यक बल प्रयोग कर दौड़ाकर पकड़ लिया गया जिसमे  अभियुक्त विशेष तिवारी उर्फ राजा पुत्र राजेन्द्र तिवारी निवासी वार्ड नम्बर 9 उत्तर टोला थाना बांसडीह जनपद बलिया और अंशुमान पाण्डेय उर्फ डब्लू पाण्डेय पुत्र सर्वानन्द पाण्डेय निवासी पतीशा (बकवा) थाना बांसडीह बलिया  को गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर  नियमानुसार अपेक्षित विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस द्वारा वाहन चोरी के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ की गयी तो दोनों अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा यहां पर चुराये गए वाहन को बिहार तथा बिहार से चुराये गये वाहन को उ0प्र0 में बेचते है। जांच में मोटर साइकिल पर ट्रैक्टर का नम्बर होना पाया गया। निशानदेही पर अन्य तीन चोरी की बाइक बरामद हुई। 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking