


-मिशन लोकसभा 2024
-भरतपुरा और धर्मपुरा गांव में ग्रामीणों से की मुलाकात
-नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनाने की करी सिफारिश

शशिकांत ओझा
बलिया : लाभार्थी संपर्क अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश के सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भरतपुरा और धर्मपुरा गांव के ग्रामीणों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। पूर्व मंत्री ने सभी ग्रामीणों से नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की पुरजोर सिफारिश की।

पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरु ने रोटी कपड़ा और मकान का नारा चुनाव में दिया। इंदिरा गांधी ने एक और नारा बढाया कि गरीबी हटाओ देश बचाओ और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी बेरोजगारी हटाओ देश बचाओ का नारा दे रहे हैं। छह दशक से देश पर लोगों ने राज किया जो नारा दिया उसे पूरा नहीं किया।


नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही सभी का कल्याण किया और पूर्वतियों के नारे को भी समाप्त किया। पूर्व मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का नाम और लाभ गिनाया। कहा पूर्व की सरकारें पांच वर्ष का कार्ययोजना नहीं बना पाती थी मोदी जी ने 2047 तक की योजना बनायी है। कहा भारत को विश्व गुरु बनाने की है। लोगों से पूछा मोदी जी को प्रधानमंत्री फिर बनना चाहिए कि नहीं तो सभी ने पुरे जोर से कहा बनना चाहिए। अंत में कहा कि हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए। इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए। तेरे सीने में सही या मेरे सीने में सही हो कहीं भी आग जलनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी भी मेरी मां : उपेंद्र तिवारी
पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारी मां की साया हमारे उपर से उठ गई है। परंतु भाजपा भी मेरी मां है। मां का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा पुत्र पर रहता है। इसलिए पुत्र का भी कर्तव्य है कि वह की संरक्षा सुरक्षा और सेवा का ख्याल रखे। इसी का अनुपालन करते हुए भाजपा मां की सेवा कर रहा।