
-22 मार्च को चितबड़ागांव रामशाला में होगा भव्य आयोजन
-उपेंद्र तिवारी के बुलावे पर कार्यक्रम में उतरेंगे भोजपुरी गायकी के सितारे


शशिकांत ओझा
बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री द्वारा प्रत्येक वर्ष फेफना विधानसभा में किए जाने वाले पदयात्रा कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं के अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन भी रखा है। 22 मार्च को रामलीला मैदान, रामशाला, चितबड़ागांव में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री फेफना विधानसभा के सम्मानित नागरिकों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करेंगे साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। रविवार को चितबड़ागांव में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए पूर्व मंत्री एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं।



विगत 13 दिसंबर को पूर्वमंत्री ने फेफना विधानसभा की पदयात्रा का कार्यक्रम प्रारंभ किया था। तीन महीने से अधिक चली इस यात्रा में पूर्व मंत्री ने फेफना विधानसभा के प्रत्येक ग्राम सभा में घर घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का बिगुल बजाया है। विदित हो कि पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी पिछले डेढ़ दशक से प्रत्येक वर्ष दिसंबर से फरवरी माह तक फेफना विधानसभा के हर घर तक पहुंच कर स्थानीय नागरिकों से संपर्क करते हैं। इस जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जमीनी समस्याओं का निराकरण एवं विकास कार्य को गति देने का कार्य किया जाता है। 22 मार्च को नगर पंचायत कार्यालय चितबड़ागांव से अपराह्न तीन बजे वृहद पदयात्रा कार्यक्रम प्रारंभ होगा, वहीं शाम 6 बजे रामलीला मैदान रामशाला पर पद यात्रा समापन एवं कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ख्यातिलब्ध भोजपुरी गायक गोपाल राय, सन्नी पांडे, मनोहर सिंह, सोनू लाल साधुवा, अभय नारायण सिंह, हरेंद्र सिंह, हरिनारायण हलचल, रितु सिंह, अल्का सिंह पहाड़िया, अनुभा राय एवं वैष्णवी राय आदि संस्कृतिक कार्यक्रम में समा बांधेगे। वहीं तबला वादक बबलू चौबे, रिदम सम्राट सत्येंद्र सिंह एवं उद्घोषक चंदन सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे।





