Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

श्री कामेश्वर धाम कारो से पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रारंभ की अक्षत कलश पदयात्रा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा ऐतिहासिक आयोजन से एक दिन पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रसिद्ध श्री कामेश्वर धाम कारो परिसर से अक्षत कलश पदयात्रा की शुरुआत की। यात्रा जनपद मुख्यालय के ऐतिहासिक बालेश्वर मंदिर (श्री बालेश्वर धाम) में जाकर पूर्ण होगी।

कामेश्वर धाम कारो मंदिर परिसर में सुबह से ही राम भक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था। सुबह 9:00 बजते ही सभी ने भगवान भोलेनाथ की आराधना पूजा की और पदयात्रा प्रारंभ कर दी। कलश यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता माता, और हनुमान जी की प्रतिमूर्ति के रूप में सजे लोग भीड़ को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। 

पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बताया श्री कामेश्वर धाम वही पवित्र और ऐतिहासिक परिसर है जहां भगवान राम अपने अनुज लक्ष्मण संग ऋषि विश्वामित्र के साथ राक्षसी प्रवृत्ति के असुरों से संतों की रक्षा के लिए अयोध्या से आकर रात्रि विश्राम किए थे। यही से निकाल भगवान बक्सर गए और ताड़का का संघार किए थे। श्री राम के ऐतिहासिक समारोह में अपनी भूमिका अदा करने के लिए बलिया के लोगों ने इसी पवित्र स्थान से पदयात्रा शुरू कर जिला मुख्यालय पर बालेश्वर मंदिर में पूजा किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अपने ऐतिहासिक और बागी तेवर को दर्ज कराने को उपेंद्र तिवारी के साथ हजारों की संख्या में राम भक्त जय श्री राम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। पदयात्रियों के पीछे पीछे हाथी घोड़े भी चल रहे थे।

जगह जगह लोगों ने किया अभिवादन

अक्षत कलश यात्रा के कामेश्वर धाम से बलिया तक आगमन में जगह जगह लोगों ने पदयात्रियों पर पुष्प अर्पित किया और उनका अभिनंदन किया। पदयात्रियों के अल्पाहार और भोजन का प्रबंध भी रामभक्तों ने किया। 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking