अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी को मातृशोक

-लखनऊ में निधन

-बुधवार को महवीर घाट गंगा नदी के तट होगा अंतिम संस्कार

शशिकांत ओझा

बलिया : प्रदेश सरकार के पुर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी को सोमवार के दिन मातृशोक हो गया। पूज्यनीया  माताजी रमुनी देवी उम्र 88 वर्ष का निधन डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में हो गया । इनके पति स्व विश्वनाथ तिवारी जो क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति एवं बड़े किसान थे । 

स्व. रमुनी देवी अपने पीछे तीन पुत्र तीन पुत्री एवं नाती पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। इनके बड़े पुत्र कमलेश तिवारी  इंटर कॉलेज के सेवानिवृत अध्यापक हैं। दूसरे पुत्र दिनेश तिवारी नोएडा में बड़े व्यवसायी एवं  उद्योगपति हैं। सबसे छोटे पुत्र उपेंद्र तिवारी राजनितिज्ञ हैं। वह उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हैं। इनका पैतृक गावँ बहुआरा, बिगहीं हैं। वर्तमान में  टैगोर नगर शहर बलिया में लगभग 50 वर्षों से निवास करती थी। बुधवार को महावीर घाट बलिया पर अंतिम संस्कार किया जाएगा ।