
-खिलाड़ियों को धार्मिक उपहार
-परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उपलब्ध कराया अयोध्या वाराणसी की बस सेवा

शशिकांत ओझा
बलिया : राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी बृहस्पतिवार को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ व अयोध्या में मर्यादा पुरूषोतम राम के दर्शन को रवाना हुए। गौरतलब हो कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों को दर्शन का उपहार दिया था।

वाराणसी और अयोध्या की धार्मिक यात्रा के लिए देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। अयोध्या को 150 एवं वाराणसी के लिए 65 खिलाड़ी विभिन्न बसों से रवाना हुए। यात्रा पर निकलते समय खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखा, खिलाड़ी दर्शन कर कल शाम तक वापस जनपद को लौट आएंगे। कल प्रतियोगिता का समापन भी है। प्रभु काशी विश्वनाथ और भगवान राम का दर्शन कर खिलाड़ी अपने अपने प्रदेश के लिए रवाना होंगे।





