Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह 24 को गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में

-कुलपति की प्रेसवार्ता

-कृषि वैज्ञानिक पद्मश्री डा. रामचेत चौधरी होंगे समारोह के मुख्य अतिथि

-उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी अध्यक्षता

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के छठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन, 24 सितंबर को कलेक्ट्रेट में स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में होना है। समारोह की अध्यक्षता आनंदीबेन पटेल, कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश करेंगी। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डाॅ. राम चेत चौधरी, कृषि वैज्ञानिक होंगे। उक्त आशय की जानकारी कुलपति जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने प्रेसवार्ता में दी।

कुलपति ने बताया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में  योगेन्द्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा मंत्री एवं रजनी तिवारी, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भी पधारेंगी। इस समारोह में कुल 23342 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी जिसमें स्नातक के 19448 तथा स्नातकोत्तर के 3894 शामिल हैं। उपाधि लेने वालों में छात्रों की संख्या 9452 और छात्राओं की संख्या 13890 है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार दो विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 42 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा। सभी विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली एक विद्यार्थी आयुषी कुमारी सिंह, एमएससी. जन्तु विज्ञान को चांसलर मेडल प्रदान किया जायेगा। स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों में 34 छात्राएँ तथा 8 छात्र हैं। इस अवसर पर कुलाधिपति विवि के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण भी करेंगी। दीक्षांत समारोह के अंतर्गत कुलाधिपति द्वारा प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किट भी वितरित किया जायेगा। दीक्षांत समारोह के पूर्व विवि द्वारा गोद लिए गाँवों के विद्यालयों में और आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं थीं, जिनके विजेता विद्यार्थियों को इस अवसर पर कुलाधिपति द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। दीक्षांत के पूर्व विवि परिसर में सप्ताहपर्यंत दीक्षोत्सव मनाया गया, जिसके अंतर्गत रंगोली, पारंपरिक परिधान, लोकनृत्य, चित्रकला/ पेंटिंग, स्थानीय व्यंजन आदि प्रतियोगिताएं कराईं गयीं। इनके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा विशेष  व्याख्यान भी आयोजित किये जा रहे हैं। 23 सितंबर को इन प्रतियोगिताओं का समापन होगा। इसी दिन दीक्षांत मंडप का भूमिपूजन होने के साथ दीक्षांत समारोह का रिहर्सल भी किया जायेगा। जिला प्रशासन के साथ मिलकर राज्यपाल के आगमन की सभी व्यवस्थाएँ पूरी की जा रही हैं। सुरक्षा कारणों से जिन्हें निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है, उन्हें ही कार्ड के साथ सभागार में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking