Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

विधायक केतकी सिंह के पति रेल कर्मचारी गुड्डू सिंह को मातृशोक

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : बांसडीह विधायक केतकी सिंह के पति भारतीय रेल के वरिष्ठ कर्मचारी शांत स्वरूप सिंह “गुड्डू” की माता जी वृंदा देवी का निधन रविवार की शाम हो गया। शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।

विधायक केतकी सिंह की सासू मां के निधन की जानकारी होते चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी है। समर्थकों, शुभचिंतकों व रिश्तेदारों द्वारा शोक व्यक्त करने का सिलसिला शुरू हो गया, जो निरंतर जारी है। आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। सांसद रवींद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक संजय यादव भाजपा नेता मनोज सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, टीडी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सिंह सहित सभी ने शोक ज्ञापित करते हुए गतात्मा की शांति व परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking