Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विधायक खेलकुंभ : जिले में पहली बार नौका रेस प्रतियोगिता

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : विधायक खेलकुंभ की चल रही प्रतियोगिताओं में सोमवार को शिवरामपुर गंगा नदी में नौकायन का आयोजन किया गया। नौकायन का शुभारंभ नगरपालिका के चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल व परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। 

प्रतियोगिता संगम घाट से जनेश्वर मिश्र सेतु तक हुआ जिसमें कुल 40 नाविकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता काफी रोचक हुआ जिसमें नाविक नावों को आगे लेकर निकलने की होड़ में लगे रहे। गंगा घाट पर नौकायन प्रतियोगिता देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस बीच अलग अलग नावों पर सवार दस नाविकों ने प्रतियोगिता में बाजी मारी जिन्हें मेडल आदि देकर पुरस्कृत किया गया। इसमें विश्वंभर साहनी, लालदेव बिंद, रामसुंदर साहनी, सुखराम बिंद, साधु साहनी, सुदामा बिंद, पन्नालाल साहनी, श्यामसुंदर साहनी, भुआली साहनी व राजेश साहनी अपनी नावों के साथ अव्वल आए। चेयरमैन संत कुमार गुप्ता ने कहा कि इस तरह का आयोजन जिले में पहली बार हो रहा जिससे नाविकों का काफी उत्साहवर्धन होगा। इससे एक नई तरह की उर्जा का संचार होगा। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि विधायक खेलकुंभ का समापन  30 जनवरी को वीर लोरिक स्टेडियम में होगा। सभी अव्वल आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन में प्रधान संजय यादव, अवनीश शुक्ल, अभिषेक सिंह, रणवीर सिंह, महेंद्र सिंह, अमरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking