शशिकांत ओझा
बलिया : जनपद के प्रसिद्ध विहान विद्यापीठ स्कूल (पकड़ी) बलिया में गणतंत्र दिवस का पर्व बहुत ही भव्यता से मना। विद्यालय के प्रबंधक नीतीश उपाध्याय ने झंडारोहण किया। कड़ाके की ठंड में भी बच्चों ने मनोभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

विहान विद्यापीठ स्कूल के प्रिंसिपल अभय महापात्रा ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की महत्ता बताई। अभिभावकों और अतिथियों की मौजूदगी में बच्चों ने दर्जनों मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा हिंदी और अंग्रेजी भाषण बहुत ही बेहतरीन था। बच्चों का संगीतमय नाटक भी बहुत ही मनोभावन रहा। अपने संबोधन में प्रबंधक नीतीश उपाध्याय ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और उनके श्रम की सराहना की। विद्यालय में गणतंत्र दिवस के दिन गजब ही उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।